डबल मर्डर का खुलासाः हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका, वारदात के बाद बदमाशों ने की थी मछली पार्टी, 5 आरोपी गिरफ्तार, ये थी वजह

इटारसी। जिले के माखननगर के मनवाड़ा गांव में डबल मर्डर का आज पुलिस अधीक्षक ने खुलासा कर दिया है। गाली गलौज के चलते 5 लोगों ने डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या कर ट्रेन ट्रैक पर शव फेंककर भाग गए
दरअसल मृतक आरोपियों के घर पहुंचकर नशे में गाली गलौज कर रहे थे। इससे आहत 3 युवकों ने पहले एक युवक को मारकर ट्रेन की पटरी पर फेंक दिया। वहीं दूसरे युवक की जंगल के पास हत्या कर उसे भी ट्रेन ट्रैक पर फेंककर भाग गए थे। दो शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच की तो मामला हत्या का लगा। पूछताछ में जानकारी मिली कि मृतक करण और शुभम का गांव के ही युवकों से विवाद था। आरोपियों ने दोनों युवकों की बारी बारी से हत्या कर घटना को हादसा बताने की कोशिश की थी। घटना के बाद आरोपियों ने मछली पार्टी की और भाग खड़े हुए।

आरोपी पहले से परिचित और शराब के नशे में
पुलिस ने मुखबीर और साइबर की सहायता से आरोपियों को खोज निकाला। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण थोटा ने बताया कि घटना का 3 दिन में खुलासा हो गया। आरोपी पहले से परिचित और शराब के नशे में विवाद हुआ था। पांचों आरोपी केवलराम कीर, नवल कीर, अजय कीर उर्फ पोटा, दिनेश उर्फ दिन्नू एवं सौरभ को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी और मृतक एक ही समाज और एक ही गांव के है। दो आरोपी केवलराम व दिनेश पर पहले भी हत्या का मामला दर्ज है।

Check Also

Gold Silver Price Today Update: सोना-चांदी में हलचल, 18 से 24 कैरेट तक के उछले दाम, जानें क्या है ताजा भाव

Gold and Silver Rise Second Day: सोना-चांदी की कीमतों पर इन दिनों उतार-चढ़ाव जारी है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *