UP में अब निजी हाथों में होगी DL टेस्टिंग की व्यवस्था, टेस्ट देने के लिए आवेदकों को जाना होगा बंथरा

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में अब ड्राइविंग लाइसेंस टेस्टिंग निजी एजेंसी को सौंपी जा सकती है. अगले हफ्ते ये काम निजी हाथों में जा सकता है. परिवहन विभाग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है. बंथरा में निजी एजेंसी का डीएल टेस्टिंग सेंटर तैयार हो रहा है. आवेदकों को अब वाहन चलाने का टेस्ट बंथरा में देना होगा. ट्रांसपोर्ट नगर का फिटनेस सेंटर बंद कर दिया गया है.

बता दें कि वाहन फिटनेस की जांच भी निजी एजेंसी कर रही है. वहीं अब सिर्फ डीएल वेरिफिकेशन, बायोमेट्रिक RTO ट्रांसपोर्ट नगर में होंगे. बाकी टेस्टिंग के लिए आवेदकों को बंथरा तक जाना होगा.

परमानेंट डीएल के लिए आवेदन के बाद फोटो वेरिफिकेशन, बायोमेट्रिक आदि होती है. साथ ही वाहन चलाकर टेस्ट भी देना होता है. अब वेरिफिकेशन और बायोमेट्रिक का कार्य ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ में होगा, जबकि टेस्टिंग के लिए आवेदकों को बंथरा जाना होगा. इससे शुरुआती दौर में मुश्किलें होंगी. लेकिन सूत्र बताते हैं कि आने वाले समय में पूरा कार्य बंथरा में ही शिफ्ट होगा.

Check Also

Jhansi Crime News: जिंदा चूहे को लटकाकर पेट्रोल डाला और लगा दी आग, वीडियो वायरल होने पर 4 युवकों पर FIR

Live Rat Burnt Video FIR: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *