बालोद में सैलून दुकान चलाने वाले युवक ने लगाई फांसी:साड़ी के फंदे से झूलकर दी जान, पत्नी के ससुराल जाने से था नाराज

छत्तीसगढ़ के बालोद में आमापारा शांतिनगर वार्ड क्रमांक-13 में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी के मायके जाने से मानसिक रूप से परेशान था।

मिली जानकारी के अनुसार, मनीष सेन शहर के बिजली कार्यालय के सामने सैलून चलाता था। तीजा पर्व के बाद से उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। जिससे मनीष काफी उदास और परेशान रहता था।

साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर दी जान
रात मनीष रोज की तरह दुकान से घर लौटा और मोहल्ले में कुछ देर रहने के बाद अपने कमरे में चला गया। करीब 10 बजे उसने साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो उन्होंने मनीष को फंदे से लटका देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बालोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। बालोद टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद चल सकेगा।

Check Also

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को एक और छुट्टी, देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश

रायपुर। राज्य सरकार ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय कार्यालयों के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *