Meri Saheli: बिलासपुर रेल मंडल में “मेरी सहेली” का असर, महिला यात्रियों पर अटेंशन 54% तक पहुँचा

बिलासपुर रेल मंडल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाई जा रही (Meri Saheli) “मेरी सहेली” पहल का सकारात्मक असर सामने आ रहा है। रेलवे प्रशासन का दावा है कि इस अभियान के बाद अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं तक पहुंच और निगरानी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल में “मेरी सहेली” योजना के तहत महिला कांस्टेबल अकेले यात्रा करने वाली महिला यात्रियों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर रही हैं।

ड्रोन सर्विलांस और लाइव मॉनिटरिंग से मजबूत हुई सुरक्षा, अटेंशन 54% तक (Meri Saheli)
पहले जहां अटेंशन प्रतिशत 20 से 25 फीसदी था, अब उसे बढ़ाकर करीब 54 प्रतिशत तक पहुंचा दिया गया है। महिला कर्मियों को टैब उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें वे मौके पर ही यात्रियों की शिकायत या सुझाव की लाइव एंट्री करती हैं। इससे हर शिकायत की मॉनिटरिंग रियल टाइम में हो रही है।

सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन सर्विलांस किया जा रहा है। इसके अलावा 15 स्टैंडअलोन पावर कैमरे लगाए गए हैं, जो बिना किसी बाहरी कनेक्शन के कार्य कर रहे हैं। बिलासपुर मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि महिला यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। तकनीक और सतत निगरानी के जरिए यात्रा को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Check Also

अपोलो लापरवाही: अपोलो अस्पताल की कथित लापरवाही पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 7 दिन का अल्टीमेटम

बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में हार्ट मरीज को एयरलिफ्ट करने के दौरान कथित लापरवाही का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *