Pawan Singh Net Worth: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के पास है करोड़ों की संपत्ति, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

Pawan Singh Net Worth: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह अपनी दमदार एक्टिंग और सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ने अपने टैलेंट और मेहनत से वर्ल्डवाइड प्रसिद्धि हासिल की है. लेकिन, हाल ही में पवन सिंह अपने पारिवारिक रिश्ते के विवादों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं. हर कोई जानना चाहता है कि पवन सिंह के पास कितनी संपत्ति है.

इतनी है पवन सिंह की नेटवर्थ
रिपोर्ट्स के अनुसार पवन सिंह की नेटवर्थ करोड़ों में है. उनकी चल और अचल संपत्ति मिलाकर 16.75 करोड़ रूपए है. इसके अलावा उनके पास अलग-अलग शहरों में फ्लैट भी हैं. मुंबई में चार फ्लैट लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में एक लग्जरी फ्लैट है. आरा और पटना में भी संपत्तियां हैं. वार्षिक आय की बात करें तो 2022-2023 में 51.58 लाख थी. जानकारी के अनुसार पवन सिंह एक शो करने का करिब 10-15 लाख रुपये चार्ज करते हैं.

पवन सिंह के पास महंगे कारों का कलेक्शन
इतना ही नहीं पवन सिंह के पास कई महंगी कारों का कलेक्शन भी है. जानकारी के अनुसार पवन सिंह के पास टोयोटा फॉर्च्यूनर से लेकर टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस गाड़ियां हैं. उनके पास करीब 95 लाख की एक रेंज रोवर कार भी है.

Check Also

Ramayana OTT Deal: थिएटर के बाद JioHotstar पर आएगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, घर बैठे देखने के लिए देने होंगे पैसे!

Jio Mega Deal Update: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *