Indore News: इंदौर में तेज बारिश से गिरी दीवार, हादसे में 3 लोगों की हुई मौत

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया. तेज बारिश की वजह से निर्माणाधीन दीवार गिर गई. दीवार के नीचे दबने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मामला राजेंद्र नगर पुलिस थाने के अंतर्गत शिवा सिटी का बताया जा रहा है.

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
इंदौर में सोमवार दोपहर मौसम में अचानक बदलाव आया और तेज बारिश शुरू हो गई. राजेंद्र नगर पुलिस थाना अंतर्गत शिवा सिटी में निर्माण किया जा रहा था. तेज बारिश की वजह से निर्माणाधीन इमारत गिर गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक घायल हुआ है. हादसे की सूचना सबसे पहले निर्माण कार्य में लगी जेसीबी के ड्राइवर ने ठेकेदार को दी. ठेकेदार ने राजेंद्र नगर पुलिस को जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

हादसे में मारे गए लोग एक ही परिवार से हैं
बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए लोग एक ही परिवार से हैं. पुलिस के मुताबिक मृतकों के नाम गौतम राठौर (25 साल), रामेश्वर (55 साल) और टीटू (20 साल) हैं. सोहन (18 साल) नाम का युवक घायल है.

Check Also

बुलंदशहर में रफ्तार का कहर, कार और टैंकर की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के…

बुलंदशहर। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *