बिहार विधानसभा चुनाव में उतरेंगी ज्योति सिंह, पवन सिंह से विवाद के बीच इस सीट से लड़ सकती हैं इलेक्शन

Jyoti Singh to Contest Bihar Election: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में उतरेंगी. पवन सिंह के ससुर और ज्योति के पिता रामबाबू सिंह ने कहा है कि उनकी बेटी का चुनाव लड़ना तय है. हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि ज्योति किस सीट से चुनाव लड़ेंगी.

लोकसभा चुनाव 2024 में भोजपुरी स्टार पवन सिंह काराकट से चुनाव लड़ रहे थे. इस दौरान प्रचार के लिए ज्योति भी पहुंची थीं. पवन सिंह के हारने के बाद स्थानीय लोगों ने ज्योति को चुनाव में उतारने की मांग की थी. माना जा रहा है कि ज्योति सिंह काराकट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ सकती हैं.

पवन सिंह के साथ चल रहे तलाक के मामले के बीच ऐसी खबरें थी कि ज्योति सिंह चुनाव लड़ेंगी. खुद ज्योति ने भी कहा था कि अगर पवन सिंह ने उन्हें नहीं अपनाया तो वे अपने पति के खिलाफ ही चुनाव लड़ेंगी. हालांकि, दो दिन पहले ही पवन सिंह ने ऐलान कर दिया कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे. पवन सिंह ने खुद को भाजपा का सच्चा सिपाही बताते हुए कहा था कि चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने पार्टी का दामन नहीं थामा था.

Check Also

दक्षिण भारत में कुदरत का डबल अटैक! चक्रवात ‘मुरासु’ से तबाही, HPCL रिफाइनरी में धमाके के बाद लगी आग

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात ‘अर्नब’ से हुए नुकसान के कुछ ही दिनों बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *