नेशनल हाइवे पर चक्काजाम करने के बाद आखिरकार धान खरीदी केंद्र खोलने पर सहमति हुआ प्रशासन…

गरियाबंद। धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर नेशनल हाइवे जाम के बाद प्रशासन ने पारागांवडीह में खरीदी केंद्र खोलने की लिखित सहमति दे दी है. प्रशासन की घोषणा पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए चक्काजाम खत्म किया.

बता दें कि पारागांवडीह, जंगल धवलपुर ,बेगरपाल पंचायत के लगभग 15 गांव के किसान पिछले 6 साल से पारागांवडीह में खरीदी केंद्र खोलने की मांग करते आ रहे थे, लेकिन मांगों की लगातार अनदेखी पर आज दर्जनों किसानों ने सिकासेर जीरो पॉइंट के पास नेशनल हाइवे जाम कर दिया था.

मौके पर पहुंचे एसडीएम तुलसी दास ने प्रशासन का प्रतिनिधित्व किया. बातचीत के दौर के बाद जिला के अफसर चालू सत्र में खरीदी केंद्र खोलने की सहमति दे दी, जिसके बाद नेशनल हाइवे में आवाजाही बहाल हुई.

Check Also

रिटायरमेंट के बाद ग्रेच्युटी से वसूली पड़ी भारी: वन विभाग को हाईकोर्ट से झटका, कर्मी को राशि लौटाने का आदेश

पिथौरा। सेवानिवृत्ति के बाद ग्रेच्युटी से राशि काटना वन विभाग को भारी पड़ गया। छत्तीसगढ़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *