ओडिशा के नुआपाड़ा उपचुनाव में CM साय समेत 9 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, आज गुरु खुशवंत करेंगे प्रचार

CG News: ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में छत्तीसगढ़ के नेताओं को जिम्मेदारी मिली है. जहां CM विष्णु देव साय समेत 9 भाजपा नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है. इसी क्रम में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आज नुआपाड़ा पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी जॉय ढोलकिया के समर्थन में प्रचार करेंगे. रवाना होने से पहले उन्होंने कहा भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है, वहां बीजेपी की ही जीत होगी.

नुआपाड़ा उपचुनाव में आज प्रचार करेंगे गुरु खुशवंत
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब रायपुर से ओडिशा के लिए रवाना हुए. उन्होंने उपचुनाव को लेकर कहा कि पार्टी के द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. वहां हमारे लोग भी रहते हैं. उपचुनाव है, वहां हम प्रचार कर रहे हैं. ओडिशा के नूआपाड़ा में कमल खिलेगा. बीजेपी सरकार के द्वारा बहुत सारी योजना चलाई जा रही है.

कांग्रेस पार्टी में परिवारवाद चलता है – खुशवंत साहेब
कांग्रेस के संगठन सृजन पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तंज कसते हुए कहा कि संगठन सृजन का कार्यक्रम दिखावा है. पहले से कांग्रेस पार्टी में सेट होता है. किसको बनाना है किसको नहीं बनाना है. कांग्रेस पार्टी में परिवारवाद चलता है. कार्यकर्ताओं को मूर्ख बनाने का काम किया जा रहा है. कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं का कभी भला नहीं हुआ है. सोशल मीडिया में पोस्ट आ रहे हैं, किस तरीके से भेदभाव किया जा रहा है.

वहीं उन्होंने PM मोदी के दौरे को लेकर कहा कि 1 नवंबर को पीएम मोदी आ रहे हैं, छत्तीसगढ़ के लोग उत्साहित हैं. मुख्यमंत्री आज राज्योत्सव स्थल का जायजा लेने भी जाएंगे. पीएम मोदी के राज्योत्सव में आने से काफी खुशी होगी.

Check Also

Kanker News: 9 माह की गर्भवती नवविवाहिता की मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने पति-सास पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

पखांजूर। छत्तीसगढ़ के पखांजूर थाना क्षेत्र के PV-39 इंद्रप्रस्थ गांव में 9 माह की गर्भवती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *