Breaking News

CG News: ट्रक और बस में आमने-सामने भिड़ंत, 6 यात्री घायल, केबिन में फंसा चालक

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेंदूपत्ता गोदाम के पास ट्रक और यात्री बस के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में 40 से 50 यात्री बैठे थे, जिनमें से 6 यात्री घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक बस कोरबा से बिलासपुर की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था बहाल कर दी है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Check Also

Surajpur Suicide Case: पत्थरों से भरी बोरी पैरों में बांधकर युवक ने कुएं में लगाई छलांग, सूरजपुर में सनसनी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *