Breaking News

कानून को ठेंगा! ग्राम प्रधान पर महिलाओं को धमकाने और धर्म परिवर्तन का आरोप, भय का माहौल, गुंडई पर कब लगेगी लगाम?

डीडीयू नगर. ग्राम गोपालापुर की कई महिलाओं ने बुधवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राजीव मोहन सक्सेना को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई. महिलाओं ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और उनके समर्थकों द्वारा उन्हें उनकी पुश्तैनी जमीन से हटाने, धमकाने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि वे पिछले तीन पीढ़ियों से उक्त भूमि पर निवास कर रही हैं. उन्हें 52 बिस्वा भूमि का पट्टा मिला है और वे केवल अपनी वर्तमान स्थिति में रहने की अनुमति चाहती हैं. उनका आरोप है कि ग्राम प्रधान उस जमीन पर पंचायत भवन का निर्माण कराना चाहते हैं, जिसके कारण लगातार उन पर दबाव बनाया जा रहा है.

राजमनी नामक महिला ने आरोप लगाया कि प्रधान द्वारा उन्हें कहा जाता है कि या तो जमीन खाली कर दें या फिर अपना धर्म बदल लें. वहीं दूसरी पीड़ित महिला ज्ञानती ने बताया कि उनके ससुर ने वर्षों पहले मछली पालन के लिए तालाब खुदवाया था और उसी भूमि पर उनका परिवार लंबे समय से रह रहा है. प्रधान के लोग दीवार गिराने का प्रयास करते हैं और प्रधान का बेटा कट्टा लेकर जान से मारने की धमकी देता है.

महिलाओं का कहना है कि उनके परिवार के लोग मजदूरी कर जीवन-यापन करते हैं और लगातार मिल रही धमकियों के कारण पूरा परिवार भय के माहौल में जी रहा है. उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा उनकी भूमि और आवास को सुरक्षित रखने की मांग की है. एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि पीड़ित पक्ष का लिखित प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है. मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Check Also

100 करोड़ की अकूत संपत्ति! इंजीनियर का साम्राज्य देखकर अधिकारी भी रह गए हैरान

Telangana ACB Raid: देशभर में इस समय अलग-अलग राज्यों में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *