बड़ी खबरः अपहृत मासूम दिव्यम मिला, पुलिस ने परिजन को सौंपा, कांग्रेस विधायक के चाचा का पोता छिंदवाड़ा के तामिया से बरामद, बैंड बाजे के साथ किया स्वागत

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से अपहृत मासूम दिव्यम मिल गया है। अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बरामद कर मासूम दिव्यम को पुलिस ने परिजनों को सौंपा दिया है। बच्चे की मिलने की खुशी में परिजनों ने उनका बाजे गाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। मासूम दिव्यम को छिंदवाड़ा जिले के तामिया से बरामद किया गया है।

आईजी मिथिलेश शुक्ला डीआईजी प्रशांत खरे एसपी पंकज पांडे ने पुलिस टीम के साथ मासूम बच्चे को परिजनों को सौंपा। मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मासूम बच्चे के मिलने से पुलिस प्रशासन सहित परिजनों ने राहत की सांस ली है। परिजनों ने बच्चे को सुरक्षित खोजने के लिए पुलिस टीम को धन्यवाद दिया है।

बता दें कि रायसेन जिले के सिलवानी से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल के चाचा का पोता रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। उनके गायब होने की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दो साल के दिव्यम की खोजबीन में जुट गई थी। उसे छिंदवाड़ा जिले के तामिया से अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बरामद किया गया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Check Also

सोनिया गांधी की किताब नहीं छापेगा पेंगुइन इंडिया? प्रकाश‍ित करने से पहले रख दी ये शर्त

Sonia Gandhi autobiography: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरणों पर लिखी गई किताब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *