रायपुर में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:अर्धनग्न हालत में मिली लाश, युवक के पहचान में जुटी पुलिस, हाथ में बना है टैटू

राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि युवक की लाश अर्धनग्न हालत में मिली है।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात खमतराई इलाके के रेलवे फाटक के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि युवक का शव कई हिस्सों से कट गया। उसका सिर भी बुरी तरह चपेट में आ गया। मृतक के हाथ पर ‘संतोष’ नाम का टैटू बना हुआ है, जिसके आधार पर उसकी पहचान की जा रही है। खमतराई पुलिस ने शव को मर्चुरी भेज दिया है और आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है। पुलिस गुमशुदगी की शिकायतों को भी तलाश कर रही हैं।

Check Also

प्रकाश इंडस्ट्री में बड़ा हादसा, 8 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत

जांजगीर-चांपा : चाम्पा स्थित प्रकाश इंडस्ट्री में एक दर्दनाक हादसे में ठेका श्रमिक की मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *