MP News: खजुराहो हवाई अड्डे को कुर्की का नोटिस, 20 सालों से नहीं दिया संपत्ति कर, एक हफ्ते में होगी कार्रवाई

MP News: छतरपुर के खजुराहो हवाई अड्डे को कुर्की को नोटिस मिला है. नगर परिषद ने संपत्ति कर बकाया होने के कारण एयरपोर्ट मैनेजमेंट को कुर्की का नोटिस दिया है. खजुराहो एयरपोर्ट ने लगभग 20 सालों से संपत्ति कर नहीं दिया है. जिसके कारण नगर परिषद ने हवाई अड्डे के अधिकारियों को संपत्ति जब्त कर उसे बेचने का अल्टीमेटम दिया है.

46 लाख से ज्यादा बकाया है संपत्ति कर
नगर परिषद खजुराहो के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने विमानतल निदेशक एवं विशेष कार्यकारी अधिकारी आभाष कुमार गोस्वामी को कुर्की का नोटिस जारी किया है. बताया जा रहा है कि नगर परिषद खजुराहो ने 15 दिनों की मोहलत दी थी. एयरपोर्ट मैनेजमेंट को बकाया 46 लाख 73 हजार 656 रुपये कर जमा करने के लिए कहा गया था. लेकिन इसके बाद भी कोई भुगतान नहीं दिया गया.

एक हफ्ते के अंदर लिया जाएगा एक्शन
जानकारी के मुताबिक नगर परिषद के 15 दिनों की मोहलत दिए जाने के बाद भी को रिस्पॉन्स नहीं मिला. 20 बार रिमाइंडर देने के बाद भी जब भुगतान नहीं किया गया तो 6 अक्टूबर को कुर्की का नोटिस जारी किया गया. जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी है. बताया जा रहा है कि नगर पालिका अधिनियम 1की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी. एक हफ्ते के अंदर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम एक्शन लेगी.

SDM और पुलिस प्रशासन को लिखा पत्र
नोटिस के बाद भी जब एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने कर का भुगतान नहीं किया, तो कार्रवाई की तैयारी है. इसके लिए मुख्य नगर अधिकारी ने राजनगर एसडीएम और थाना प्रभारी को पत्र भेजा गया है. जिसमें कानून व्यवस्था को बनाए रखने और सुरक्षा बल उपलब्ध करने के लिए कहा है. जनगर एसडीएम प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि हमारी संयुक्त टीम एक सप्ताह में एयरपोर्ट की संपत्ति कुर्क कर उसे बेचा जाएगा. जिससे बकाया कर का भुगतान होगा.

Check Also

Jhansi Crime News: जिंदा चूहे को लटकाकर पेट्रोल डाला और लगा दी आग, वीडियो वायरल होने पर 4 युवकों पर FIR

Live Rat Burnt Video FIR: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *