पति निकला हत्यारा : वारदात के बाद रेप का केस बताने निर्वस्त्र कर झाड़ियों में फेंका था शव, लाश को ठिकाना लगाने चाचा ने दिया था साथ

दंतेवाड़ा। जिले के ग्राम कुंदेली के पास हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में दंतेवाड़ा पुलिस को सफलता मिली है। मृतिका के पति राजेश ने ही हत्या की घटना को अंजाम दिया था और शव को ठिकाना लगाने में उसके चाचा रमेश ने मदद किया था। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतिका के शव को निर्वस्त्र कर गांव के बाहर झाड़ियों में फेंका था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस की टीम ने कई सीसीटीवी फुटेज एवं हजारों मोबाइल नंबर का तकनीकी विश्लेषण किया। विशेष टीम ने लगातार घटना स्थल के आसपास के कई ग्रामीणों एवं संदिग्धों को घटना के संबंध में तस्दीक किया, जिसके बाद आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली।

दरअसल, पूरा मामला 2 अक्टूबर 2025 का है। ग्राम कुंदेली में सड़क किनारे जंगल में किसी महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। इस पर थाना भांसी पुलिस ने तत्काल ग्राम कुंदेली घटना स्थल पहुंचकर ओटेर खेत के पास सड़क किनारे मृतिका रीना रयामी का शव झाड़ियों के बीच निर्वस्त्र मृत हालत में पड़े होने पर मृतिका के पति राजेश रयामी के रिपार्ट पर शून्य में मर्ग इण्टीमेशन दर्ज कर एफएसएल यूनिट को मौके पर बुलाया। उनके समक्ष घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी एवं गवाहाें से पूछताछ कर शव का पंचनामा किया और मृतिका के शव का पीएम कराया।

पीएम रिपोर्ट के आधार पर मर्ग जांच से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतिका रीना रयामी का गला घोंटकर हत्या करना पाये जाने से 03 अक्टूबर को अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध थाना भांसी में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी। प्रकरण में दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर (आईपीएस) व रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी कपिल चंद्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी भांसी प्रहलाद कुमार साहू व स्टॉफ एवं सायबर सेल टीम दंतेवाड़ा ने अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए विगत लगभग एक माह से अथक प्रयास करते प्रत्येक एंगल पर जांच की।

मृतिका रीना रयामी से जुड़े हुये ग्राम कुंदेली, भांसी मासापारा, बड़े कमेली, धुरली, गमावाड़ा के एक-एक ग्रामीणों से पूछताछ कर तकनीकी विश्लेषण करते हुए यह जानकारी पुख्ता होने पर कि घटना दिनांक को मृतिका रीना रयामी शाम के समय तक अपने घर ग्राम कुंदेली रयामी पारा पहुंच गई थी, जिसके बाद मृतिका रीना रयामी के पति राजेश रयामी से इस संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर स्वयं पति राजेश ने रात्रि लगभग 8 बजे अपने घर में अपनी पत्नी रीना रयामी से झगड़ा लड़ाई होने पर उसका गला घोंटकर हत्या करना कबूल किया।

राजेश ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से अपने चाचा रमेश रयामी के साथ मिलकर रीना रयामी के शव व उसके सामान (थैला, मोबाईल) को अपनी बाइक में गाँव से बाहर ओटेर खेत के पास ले जाकर फेंक दिए और रीना को भांसी मासापारा मन्दिर से आते समय कोई उसके साथ रेप कर उसे मार दिया गया होगा ऐसा दिखाने के लिए रीना को निर्वस्त्र कर उसके कपड़ों, थैला एवं मोबाइल को फ्लाईट मोड में कर सभी सामान को झाड़ियों के बीच फेंक दिया था। इस पर मुख्य घटना स्थल आरोपी राजेश रयामी के घर का निरीक्षण कर घटना का रिकंस्ट्रक्शन कराकर नक्शा एवं पंचनामा तैयार कर घटना स्थल एवं शव को ले जाने में उपयोग किये गए रास्ते से मृतिका के सामाग्री को तथा घटना में प्रयुक्त राजेश रयामी की बाइक और आरोपी द्वारा पहने हुए कपड़ों को जब्त कर आरोपी राजेश रयामी पिता स्व. बुधराम रयामी उम्र 27 वर्ष एवं रमेश रयामी पिता स्व. बुधराम रयामी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम कुंदेली रयामी पारा थाना भांसी को 9 नवंबर को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Check Also

CG News: नक्सलवाद के खात्मे को लेकर दंतेवाड़ा में हाई लेवल बैठक, DGP अरुण देव गौतम बोले – सरेंडर ही नक्सलियों का आखिरी विकल्प

CG News: नक्सलवाद के जड़ से खात्मे को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस ने अब रणनीति को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *