Screenshot

बिलासपुर ब्रेकिंग:कांग्रेस ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी का पुतला फूंका

बिलासपुर। नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य नेताओं के खिलाफ एफआईआर का विरोध करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस का कहना है कि ईडी, आईटी और सीबीआई का दुरुपयोग करके विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी को समान रूप से कानून का पालन करना चाहिए।

Check Also

US-Israel-Iran War : छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट में तनाव चरम पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *