मौत की ट्रेनः मुंबई मेल से गिरकर RPF दरोगा की उखड़ी सांसें, जानिए कब और कैसे घटी खौफनाक घटना

चंदौली. पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (डीडीयू) में मुंबई मेल से गिरकर एक आरपीएफ दरोगा की मौत हो गई. यह घटना सोमवार देर रात अलीनगर थाना क्षेत्र के यार्ड पोस्ट के समीप डाउन यार्ड ओल्डकार शेड के पास हुई. मृतक की पहचान मऊ जनपद के जखनिया निवासी 26 वर्षीय विशाल तिवारी के रूप में हुई है.

बता दें कि दरोगा विशाल तिवारी मुंबई मेल पर सवार होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन आ रहे थे. डाउन यार्ड ओल्डकार किलोमीटर पोल नंबर 673/8 के पास अचानक वह ट्रेन से गिर गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर अलीनगर पुलिस और आरपीएफ कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे.

अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल पाण्डेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल चंदौली भेज दिया गया है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. मृतक आरपीएफ दरोगा विशाल तिवारी की छह माह पूर्व ट्रेनिंग पूरी होने के बाद बिहार के रफीगंज में तैनाती हुई थी. वह अपनी तैनाती के बाद शिफ्टिंग के लिए डीडीयू नगर आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.

Check Also

Mayawati Action: आकाश आनंद को BSP से बाहर का रास्ता, ससुर अशोक सिद्धार्थ ने भी राजनीति छोड़ी; UP चुनाव से पहले बड़ा सियासी भूचाल

Ashok Siddharth quits Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *