गंगा की गोद में समाए धर्मेंद्र, सनी के बेटे ने किया अस्थि विसर्जन, अब यादों में जिंदा रहेंगे He-Man

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में बॉलीवुड के लेजेंडरी अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां पहुंचने पर शहर में भावुक माहौल बन गया। देओल परिवार ने पीलीभीत हाउस के घाट पर विधि विधान से अस्थि विसर्जन किया, जिसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल और परिवार के अन्य सदस्य भी इस दौरान मौजूद रहे।

24 नवंबर को हुआ था निधन
बता दें कि 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में बॉलीवुड के लेजेंडरी अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया था। बॉलीवुड के He-Man धर्मेंद्र लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। नवंबर महीने की शुरुआत में उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत में सुधार होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। हालांकि घर में भी उनका इलाज जारी रहा लेकिन 24 नवंबर को दिग्गज अभिनेता जिंदगी की जंग हार गए।

धर्मेद्र का जन्म पंजाब के Nasrali में 8 December 1935 को एक टीचर के घर हुआ था। टैलेंट हंट नाम के शो के जरिए धर्मेंद्र की सिनेामा जगत में एंट्री हुई और साल 1960 की फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से उनके अभिनय करियर की शुरूआत हुई। पहली फिल्म नहीं चली लेकिन अभिनेता का करियर चल पड़ा। इसके बाद उन्हें बंदिनी, आंखे, शोले, धरम वीर, सत्यकाम, प्रतिज्ञा, शोला और शबनम जैसी फिल्मों में काम किया।

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *