‘सिकंदर को क्यों महान कहे…’, गोरखपुर में गरजे सीएम योगी, कहा- हम महाराणा प्रताप और जनरल बिपिन को महान कहेंगे

गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर पहुंचे।जहां उन्होंने सैनिक स्कूल में देश के पहले CDS स्व. बिपिन रावत की स्मृति में बने ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी स्मृति में सैनिक स्कूल में प्रेक्षागृह बनाया गया है। भारतीय सेना में जनरल रावत ने कई रिफॉर्म किए है। जनरल बिपिन रावत को विनम्र श्रद्धांजलि… साथ ही चौथी पुण्यतिथि के मौके पर स्व. रावत की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

उनकी स्मृति में सैनिक स्कूल में बना प्रेक्षागृह
सीएम योगी ने कहा क गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलना है, विदेशों पर निर्भरता खत्म करनी है। जिसके लिए भाजपा सरकार निरंतर काम कर रही है। पीएम मोदी के अगुवाई में देश के वैश्विक लेवल पर नई पहचान मिली है। सीएम योदी ने आगे कहा कि हम सिकंदर को क्यों महान कहें, ‘हम महाराणा प्रताप, जनरल बिपिन को महान कहेंगे। हम विदेशी आक्रांता को महान नहीं कहेंगे। विदेशी आक्रांताओं ने भारत के कारागरों का अपमान किया गया था।

बता दें कि जनरल बिपिन रावत के नाम पर निर्मित ऑडिटोरियम में 1000 से अधिक लोग बैठ सकते हैं। ऑडिटोरियम के उद्घाटन समारोह में सीएम योगी के अलावा असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लाखेड़ा, जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन के सचिव मंजीत नेगी और जनरल बिपिन रावत की सुपुत्री कृतिका और तारिणी रावत के साथ जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया शामिल हुए।

Check Also

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! भोपाल से जाने वाली ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें लिस्ट

Railways News: अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो यह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *