Breaking News

रेलवे पटरी पर युवक की मिली लाश : इलाके में मचा हड़कंप, शव पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका

रायपुर. राजधानी रायपुर के गोगांव अडंरब्रिज के ऊपर रेलवे ट्रैक पर सुबह-सुबह युवक की संदिग्ध लाश मिली है. मृतक की पहचान छोटा अशोकानगर निवासी 19 वर्षीय प्रीतम साहू के रूप में हुई है. वह नड्डा बेचने का काम करता था. यह घटना शव पर चोटें संदिग्ध मिलने के बाद और भी ज्यादा सनसनीखेज हो गई है. शुरुआती पुलिस जांच में हत्या के बाद शव फेंकने की बात सामने आ रही है. मामला गुढ़ियारी थाना इलाके का है.

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिली की गोगांव में रेलवे ट्रैक पर प्रतीम साहू पिता शिवुकमार साहू का शव पड़ा है. मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. ट्रेन की चपेट में आने से पैर के चिथड़े उड़ गए थे. शव पर चोटों के निशान संदेहजनक मिलने पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया. घटनास्थल की बारीकी से जांच कर महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए. वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

इस घटना से एक और इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं दूसरी तरफ शव पर मिले संदिग्ध चोटें हत्या की ओर इशारा कर रही है. पुलिस हर संभावित एंगल से जांच शुरू कर दी है. गोगांव और अशोकनगर के कई युवकों से पूछताछ जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

पैसों को लेकर विवाद
बताया जा रहा है कि युवक रविवार सुबह घर से निकला था. जुआ खेलने के दौरान पैसों को लेकर विवाद हुआ था. इसी कारण युवक की हत्या कर दी गई. हालांकि वारदात के असल वजह तक पहुंचने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है.

Check Also

Surajpur Double Murder: मां-बेटी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कुलदीप समेत 3 दोषियों को फांसी; चौथे को उम्रकैद

Breaking News: सूरजपुर. जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *