सत्ता-संगठन में संतुलन बनाने की कवायद, इन 4 राज्‍यों मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज

BJP Cabinet Reshuffle: देश के 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सरकार का गठन भी हो गया है. कई जगहों पर मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही विभागों का बंटवारा भी कर द‍िया गया है. इसी के साथ उत्तर प्रदेश और बिहार में हालिया मंत्रिमंडलीय बदलावों के बाद अब बीजेपी की नजर उन राज्यों पर टिक गई है, जहां पार्टी की सरकार तो मजबूत है, लेकिन संगठन और सत्ता के बीच नए समीकरण बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है. इसी कड़ी में हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी बड़े राजनीतिक फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी आने वाले विधानसभा चुनावों और 2029 की लोकसभा रणनीति को ध्यान में रखते हुए राज्यों में नई टीम तैयार करने की कवायद कर रही है. पार्टी सिर्फ चेहरों की अदला-बदली नहीं करना चाहती, बल्कि सामाजिक और जातीय संतुलन के जरिए नए वोट बैंक को साधने की तैयारी में है.

उत्तर प्रदेश में हुए हालिया विस्तार को भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जहां पिछड़े, दलित और ब्राह्मण वर्ग को साधने की कोशिश दिखाई दी.

MP और छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा बदलाव
मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार भारी बहुमत में होने के बावजूद अंदरूनी समीकरणों पर लगातार नजर रखे हुए है. ऐसा माना जा रहा है कि क्षेत्रीय और जातीय प्रतिनिधित्व को लेकर कुछ नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं, पार्टी की कोशिश है कि बुंदेलखंड, महाकौशल और मालवा जैसे इलाकों में राजनीतिक संदेश मजबूत जाए. इसके साथ ही कुछ पुराने मंत्रियों का पत्ता भी काटा जा सकता है.

वहीं छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी आदिवासी, ओबीसी और क्षेत्रीय संतुलन को लेकर नई रणनीति बना रही है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की टीम में भविष्य में बदलाव की संभावनाओं पर चर्चा हो रही है.

नायब सिंह सैनी की टीम होगी और मजबूत
हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की टीम में बदलाव की अटकलें इसलिए तेज हैं क्योंकि राज्य में बीजेपी नए सामाजिक समीकरण बनाना चाहती है. जाट और गैर-जाट राजनीति के बीच संतुलन बनाने के साथ-साथ युवा नेताओं को मौका देने पर भी विचार चल रहा है. पार्टी यहां संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करना चाहती है.

राजस्थान को लेकर क्‍या है बीजेपी की तैयारी
राजस्थान में बीजेपी सरकार बनने के बाद से ही संगठन और सत्ता के बीच संतुलन की चुनौती बनी हुई है. पार्टी नेतृत्व चाहता है कि विभिन्न गुटों को साधते हुए सरकार की छवि को और मजबूत किया जाए. इसी वजह से कुछ मंत्रियों के विभाग बदलने और नए चेहरों को जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है.

Check Also

MP में भोजशाला फैसले के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा, पूजा के बाद भक्त बोले- इस दिन को देखने के लिए आंखें तरस गईं

MP News: मध्य प्रदेश के धार भोजशाला मामले में हाई कोर्ट के फैसले के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *