पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

Shivraj Patil Passed Away: कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन हो गया है। शिवराज पाटिल ने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। लंबी बीमारी के कारण घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। उनके गुजर जाने के बाद पूरे महाराष्ट्र और राष्ट्रीय राजनीति में शोक का माहौल है। इसी बीच सीएम योगी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ राजनेता शिवराज पाटिल का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत(Shivraj Patil Passed Away) पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

सात बार लातूर से रहे सांसद
बता दें कि शिवराज पाटिल लातूर के चाकुर से एक प्रभावशाली कांग्रेस नेता थे और लातूर लोकसभा क्षेत्र से सात बार जीते थे। 2004 में लोकसभा में हारने के बाद भी उन्होंने राज्यसभा से गृह मंत्री का (Shivraj Patil Passes Away) पद और केंद्रीय जिम्मेदारियां स्वीकार की थी। कांग्रेस और उसके सभी कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

जानिए उनका राजनीतिक सफर
शिवराज पाटिल का जन्म 12 अक्टूबर 1935 को लातूर जिले के चाकुर में हुआ था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पहले आयुर्वेद का अभ्यास किया और फिर मुंबई विश्वविद्यालय से कानून की शिक्षा ली। राजनीति में उनका सफर 1967 में शुरू हुआ, जब उन्होंने लातूर नगर पालिका में (Shivraj Patil Passed Away) काम संभाला। यह शुरुआत आगे चलकर एक बड़े राजनीतिक करियर की नींव बनी। 1980 में वे पहली बार लातूर लोकसभा सीट से सांसद बने। उसके बाद लगातार सात बार इसी सीट से जीतकर संसद पहुंचे। यह उपलब्धि उन्हें महाराष्ट्र के सबसे प्रभावशाली नेताओं में जगह दिलाती है।

Check Also

कटनी सड़क हादसे पर बड़ा एक्शन! RTO ने बस-ट्रक का फिटनेस और परमिट किया निरस्त, 3 लोगों की हुई थी मौत

Katni Road Accident Action: (यश खरे की रिपोर्ट) मध्य प्रदेश के कटनी जिले में हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *