Rajasthan Politics: हिंडौन में कांग्रेस विधायक के खिलाफ लगे पोस्टर, सियासी माहौल गरमाया

Rajasthan Politics: राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन सिटी में कांग्रेस विधायक अनीता जाटव के खिलाफ सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाए गए हैं। नगर परिषद की विज्ञापन होर्डिंग्स पर लगाए गए इन पोस्टरों में कमीशनखोरी को लेकर नारे लिखे गए हैं। ये पोस्टर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

बता दें कि शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसे एक अखबार ने स्टिंग ऑपरेशन बताया है। वीडियो में कांग्रेस विधायक अनीता जाटव के साथ भाजपा विधायक रेवंत राम डांगा और निर्दलीय विधायक रितु बानावत नजर आ रहे हैं। मामला विधायक निधि से फंड मंजूर कराने के बदले रिश्वत मांगने से जुड़ा बताया जा रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) ने विधायक अनीता जाटव को नोटिस जारी किया है। नोटिस में उनसे पूरे मामले की रिपोर्ट देने और तथ्यों से पार्टी को अवगत कराने को कहा गया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि सात दिन के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

अनीता जाटव पहली बार कांग्रेस के टिकट पर करौली जिले की हिंडौन विधानसभा सीट से निर्वाचित हुई हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर पांच बार विधायक रह चुके भरोसीलाल जाटव का टिकट काटकर उन्हें मैदान में उतारा था। अब सामने आए इस विवाद के बाद स्थानीय राजनीति में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Check Also

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले; पन्ना-बैतूल समेत कई जिलों में नए SP

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में बुधवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *