Breaking News

झाड़ियों से आई मौतः नल के पास पानी भर रही महिला को उठा ले गया तेंदुआ, खौफ में ग्रामीण, आमदखोर की तलाश जारी

बहराइच. जिले में इंसान और जंगली जानवरों के बीच टकराव का एक और दर्दनाक मामला सामने आया है. तेदुंए ने एक महिला को अपना शिकार बनाया है. महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में खौफ का माहौल देखने को मिल रहा है. मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. घटना को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा और खौफ देखने को मिल रहा है.

बता दें कि थाना फखरपुर क्षेत्र के उमरी दहलौ गांव में झाड़ियों से अचानक निकले तेंदुए ने पानी भर रहीं महिला शांति को दबोच लिया. हमले में तेंदुए ने महिला के गले, सिर और माथे पर गंभीर चोटें पहुंचाईं. हमला होता देख ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह तेंदुए को भगाया. हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी. जिसके बाद लोगों ने घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया.

वहीं इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और तेंदुए की तलाश में अभियान जारी है. वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को अकेले न घूमने और सतर्क रहने की सलाह दी है. घटना के बाद लोगों में डर का माहौल देखने मिल रहा है.

Check Also

MP News: दमोह में शादी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, हजारों लोगों से 1100-1100 रुपये लेकर आयोजक फरार

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में विवाह कराने के नाम पर हजारों लोगों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *