CM Yogi Janta Darshan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘जनता दर्शन’ लगाया। सीएम योगी ने जनता दर्शन में आए लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का स्थायी समाधान निश्चित समयावधि में किया जाए। साथ ही, उनका फीडबैक भी अवश्य लिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक की सेवा और सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।
रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं
बता दें कि जनता दर्शन (CM Yogi Janta Darshan) में जाने के लिए किसी विशेष प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है। जनता दरबार में कोई भी नागरिक सीधे पहुंच सकता है और अपनी शिकायत या समस्या मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों बता सकता है। हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि लोग अपनी समस्याओं को जनसुनवाई पोर्टल (https://jansunwai.up.nic.in) पर पहले से ही ऑनलाइन दर्ज करें।
इससे उनकी शिकायत को पहले से रिकॉर्ड में लाया जा सकता है और जनता दरबार (CM Yogi Janta Darshan) में चर्चा के दौरान उसे प्राथमिकता से देखा जा सकता है। जनता दरबार के समय या स्थान में परिवर्तन हो सकता है, इसलिए किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट या जनसुनवाई पोर्टल देखा जा सकता है।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter