Breaking News

नौकरी का झांसा देकर झारखंड में 35 युवतियां बंधक! कांकेर की युवती के मैसेज से हुआ खुलासा

कांकेर से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां नौकरी दिलाने के नाम पर छत्तीसगढ़ की 35 युवतियों को गढ़वा में कथित तौर पर बंधक बनाकर रखने की शिकायत मिली है। इनमें 15 युवतियां कांकेर जिले की बताई जा रही हैं, जबकि बाकी अन्य जिलों की हैं।

मामले का खुलासा तब हुआ जब दुर्गुकोंदल क्षेत्र के खुटगांव की एक युवती ने अपने परिचित युवक को मोबाइल पर मदद का संदेश भेजा। युवती ने बताया कि उसे और अन्य लड़कियों को जबरन रोककर काम कराया जा रहा है।

जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गए। कांकेर कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने बताया कि युवतियां नर्सिंग और अन्य काम के लिए झारखंड गई थीं, लेकिन कुछ के बंधक बनाए जाने की शिकायत सामने आई है। प्रशासन उनकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। प्रशासन की टीम युवतियों से संपर्क करने और उन्हें वापस लाने में जुटी हुई है।

Check Also

Raipur Drug Bust: 24 घंटे में 1.27 क्विंटल गांजा जब्त, ₹64 लाख की खेप के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार और एक नाबालिग पकड़ा गया

रायपुर. रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *