चाकू गोदकर युवती की निर्मम हत्या: दिनदहाड़े वारदात से फैली सासनसनी, परिजनों ने किया हंगामा

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ते ही जा रहा है, और अपराधियों के हौसले बुलंद है। ताजा मामला ओमती थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवक ने युवती की चाकू गोदकर हत्या कर दी। खौफनाक वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। हत्या करने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना ओमती थाना क्षेत्र के उड़िया मोहल्ले की है। युवती की हत्या की वजह फ़िलहाल सामने नहीं आ पाई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

इधर युवती की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं मर्डर की यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Check Also

PM Modi Gujarat Visit: बनासकांठा की सभा में छाया ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ पोस्टर, हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे लोग

PM Modi Banaskantha Rally Posters: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय गुजरात दौरे पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *