Ajinkya Rahane: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. लंबे समय तक भारतीय टीम की मध्यक्रम बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालने रहाणे ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने फैसले की जानकारी दी.
अजिंक्य रहाणे ने किया संन्यास का ऐलान
लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे भारतीय स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने गुरूवार 30 जुलाई को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. बता दें, 38 वर्षीय रहाणे अब आईपीएल में भी खेलते नजर नहीं आएंगे. 2023 में उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में वापसी का मौका नहीं मिला.
शेयर किया इमोशनल पोस्ट
रहाणे ने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, कैप 278 अब विदा ले रहा है. इतने सालों तक मिले प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद. मैं हमेशा आभारी रहूंगा. इस वीडियो में उन्होंने कहा,”जिंदगी की सच्चाई यह है कि हर चीज शुरुआत होती है और उसका अंत भी.
जब भी सही समय आता है, तो आपको बस उसका सम्मान करना होता है और आगे बढ़ाना होता है. मैंने हमेशा अपनी बल्लेबाजी में टाइमिंग पर भरोसा किया है और इसकी अहमियत को समझा है. आगे अपने वीडियो में उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अब आगे बढ़ने और इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मैट से संन्यास का ऐलान करने का सही समय आ गया है.
कप्तानी में शानदार रिकॉर्ड
बता दें, अजिंक्य रहाणे भारत के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मैट में टीम इंडिया की कप्तानी की है. कप्तानी में उनका रिकॉर्ड भी बेहद शानदार रहा है. खास बात यह रही कि उनकी कप्तानी में भारत एक भी टेस्ट मैच नहीं हारा है. रहाणे ने 6 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली है, जिसमें 4 मैचों में जीत मिली है, जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे.
इसके अलावा उन्होंने 3 वनडे मैचों में भी भारत की कप्तानी की है, जिसमें टीम इंडिया को जीत मिली. वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 2 मैचों में भारतीय टीम की अगुवाई की, जिसमें टीम को 1 में जीत और 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा.
अजिंक्य रहाणे क्रिकेट करियर
भारतीय स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. तीनों फॉर्मैट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुआ भारत के लिए 35.95 की औसत से 8414 रन बनाए. टेस्ट के 85 मैचों में उन्होंने 5077 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं वनडे क्रिकेट के 90 मैचों में उनके नाम 2962 रन दर्ज हैं, जिसमें 3 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं. 20 टी20 इंटरनेशनल मैचों में रहाणे ने 20.83 की औसत से 375 रन बनाए, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल है.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter