IndiGo Crisis: आज भी इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें रद्द, रायपुर से कोलकाता के लिए फ्लाइट कैंसिल

IndiGo Crisis Raipur: देश भर में इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान आज 7वें दिन भी प्रभावित हैं. कई शहरों के लिए आज भी इंडिगो की उड़ानें रद्द हैं. रायपुर से कोलाकाता के लिए भी फ्लाइट कैंसिल है, जिस वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 7वें दिन भी रद्द
इंडिगो एयरलाइंस की कई फ्लाइट आज 7वें दिन भी रद्द हैं. अब तक इंडिगो विमानों का परिचालन पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है. आज रायपुर से इंडिगो की कोलकाता फ्लाइट को रद्द किया गया है. वहीं, फ्लाइट रद्द होने की जानकारी यात्रियों को पहले से दे दी गई है.

पहली बार इंडिगो काउंटर पर भीड़ नहीं
हालांकि, अब इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें कुछ-कुछ जगहों के लिए समय पर रवाना हो रही हैं. 9 दिसंबर को रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद की फ्लाइट समय पर रवाना हुई. वहीं, सप्ताह भर में ऐसा पहली बार हुआ है कि रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो काउंटर में भीड़ नहीं है.

Check Also

CG Politics: पूर्व BJP विधायक संजीव शाह का कथित वायरल ऑडियो बना चर्चा का विषय, CM बनने की महत्वाकांक्षा से संगठन में हलचल

मोहला। जिले की राजनीति में पूर्व भाजपा विधायक संजीव शाह के एक वायरल ऑडियो ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *