Breaking News

अमेठी में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के घर पर हमला, सपा नेता जय सिंह यादव पर लगाए गए गंभीर आरोप

Amethi Gayatri Prajapati House Attack: उत्तर प्रदेश के अमेठी में उस समय हड़कंप मच गया जब पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी और विधायक महाराजी प्रजापति के घर पर पर हमला किया गया है. परिवार का आरोप है कि यह कथित हमला समाजवादी पार्टी के नेता जयसिंह के इशारे पर कराया गया है.

परिवार का आरोप है कि कुछ लोग अचानक घर पहुंचे और वहां हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान गाली-गलौज, मारपीट और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की बात भी कही गई है. पहले तो उन लोगों ने जमकर गाली गलौज की इसके बाद वह तोड़फोड़ करने लगे. घटना को अंजाम देकर सभी दबंग पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए.

परिवार की ओर से आरोप लगाया गया कि इस पूरी घटना में समाजवादी पार्टी के नेता जय सिंह यादव और उनके समर्थकों का हाथ है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा है.

किस बात को लेकर हुआ बवाल
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से राजनीतिक और स्थानीय स्तर पर विवाद चल रहा था, जिसके बाद यह मामला और बढ़ गया. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

पुल‍िस का क्‍या कहना है?
घटना की जानकारी मिलते ही विधायक के छोटे बेटे अनुराग प्रजापति के अलावा बड़ी संख्या में समर्थक मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. फिलहाल प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में पुलिस की तरफ से क्या एक्शन लिया जाता है और किन लोगों की गिरफ्तारियां की जाती हैं.

Check Also

Womens Asia Cup 2026: चैंपियन बनकर भी मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने नहीं पहुंची Team India, BCCI ने बताई पूरी वजह

Womens Asia Cup 2026 Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए एशिया कप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *