Breaking News

MP News: अब हर चुनाव में डमी कैंडिडेट तैयार रखेगी कांग्रेस, मीनाक्षी नटराजन मामले से लिया सबक

MP News: आपने एक कहावत तो सुनी ही होगी कि दूध का जला, छाछ को भी फूंक-फूंककर पीता है. कुछ ऐसा ही हाल कांग्रेस पार्टी का इस समय नजर आ रहा है. पार्टी अपना हर कदम सोच विचार कर रख रही है. चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम के ऐलान के साथ ही अब सधे हुए कदमों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्लान तैयार कर रही है.

डमी उम्मीदवार तैयार रखेगी पार्टी
कांग्रेस ने अब हर चुनाव में डमी कैंडिडेट तैयार रखने का प्लान बनाया है. नई दुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी ने विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा समेत दूसरे चुनावों में किसी भी तरह की कोताही न बरतने का फैसला किया है. इसके लिए कांग्रेस हर चुनाव में अपने डमी प्रत्याशी उतारेगी. पार्टी को सबसे बड़ा झटका तब लगा था, जब राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज हो गया था.

नटराजन मामले से लिया सबक
दरअसल, मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होने थे. विधानसभा में संख्याबल के आधार पर बीजेपी दो और कांग्रेस एक सीट पर आसानी से जीत सकती थी. मीनाक्षी नटराजन के एक कानूनी मामले का जिक्र नामांकन में ना करना भारी पड़ गया और उनका पर्चा खारिज हो गया. बीजेपी ने तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल के अलावा तीसरे उम्मीदवार के तौर पर महेश केवट को खड़ा कर दिया. जिसका कांग्रेस ने जमकर विरोध किया था. इन सबके बावजूद भारतीय जनता पार्टी के तीनों प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए.

पहले भी कई मामले आए सामने

  • साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन वापस ले लिया और बीजेपी में शामिल हो गए.
  • आम चुनाव 2024 में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन किया था. इसके तहत खजुराहो में एसपी को सीट दी और समर्थन किया लेकिन उम्मीदवार का पर्चा खारिज हो गया. इसके बाद पार्टी को लेफ्ट प्रत्याशी को समर्थन देना पड़ा.

Check Also

‘सत्ता आपके पास, लेकिन सड़कें हमारी…’ CJP आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की सरकार को चेतावनी, बेंगलुरु में आज प्रदर्शन

Abhijit Dipke Protest Warning: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर बड़े आंदोलन की तैयारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *