LPG New Rule: 1 मई से बदल जाएंगे एलपीजी बुकिंग के नियम, अब बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर

LPG New Rule: 1 मई से एलपीजी गैस को लेकर कई नियम बदल जाएंगे. बुकिंग में बडे़ फेरबदल की संभावना है. इसके साथ ही अब बिना ओटीपी के डिलीवरी नहीं होगी. यानी अगर आप अब तक बिना ओटीपी के डिलीवरी ले रहे थे, तो अब यह सुविधा बंद हो जाएगी. इसके साथ ही कीमतों में भी बदलाव होगा. हालांकि, अभी कीमत को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है कि कितना बदलाव होगा. अगर आप भी एलपीजी का उपयोग करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है.

कीमतों में बदलाव की संभावना
हर महीने की पहली तारीख को तेल-गैस कंपनियां अपनी कीमतों में बदलाव करती हैं. यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही कच्चे तेल और गैस की कीमतों के आधार पर की जाती है. इन दिनों वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट की स्थिति देखने को मिली है. इससे उम्मीद की जा रही है कि कीमतों में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है. अब देखना यह होगा कि आखिर तेल-गैस कंपनियां अपनी कीमतों में कितना बदलाव करती हैं.

OTP अनिवार्य
गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए OTP जरूरी है, लेकिन अभी तक गैस एजेंसी वाले बिना OTP के भी सिलेंडर दे देते हैं. अब 1 मई से ‘डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड’ (DAC) को लेकर नियम और कड़े कर दिए जाएंगे. जब तक ओटीपी नहीं दिया जाएगा. गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा. ऐसे में अगर आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है या फिर जो नंबर रजिस्टर्ड है. वह आपके पास नहीं है, तो आप इसमें जल्द बदलाव कर लें. अन्यथा आपको परेशान होना पड़ सकता है.

बुकिंग के लिए समय बढ़ने की संभावना
माना जा रहा है कि 1 मई से बुकिंग के बीच समय बढ़ सकता है. यानी एक सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरा सिलेंडर नहीं बुक कर पाएंगे. शहरी क्षेत्रों में कम से कम 21 से 25 दिनों का अंतर अनिवार्य हो सकता है.

Check Also

हर महीने खर्च हो रहे 35 लाख, सफाई के नाम पर गंदगी का अंबार; बैतूल में चौराहों पर कचरे का ढेर

Betul News: मध्य प्रदेश के बैतूल में कहने को तो नगर पालिका परिषद हर महीने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *