फतेहपुर में बड़ा हादसा : बेकाबू ट्रक कार से टकराया, फिर जो हुआ…

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जहां, एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार को टक्कर मार दी और सीधे एक टेंट हाउस में जा घुसा।

कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त
इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि टक्कर से एक बिजली का पोल भी गिर गया। टेंट हाउस में घुसने से वहां मौजूद सामान को भारी नुकसान पहुंचा, हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त टेंट हाउस में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जानमाल की हानि नहीं हुई।

छानबीन में जुटी पुलिस
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में वाहन चालक द्वारा नियंत्रण खोने की बात सामने आई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Check Also

Air India Flight 300 फीट नीचे आई, मची थी चीख-पुकार! अब पायलट के ड्रग टेस्ट ने उड़ाए होश

Air India Flight : फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2379 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *