पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव होना है, उससे पहले बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र भी होना है. चुनाव से पहले 21 जुलाई से लेकर 25 जुलाई तक मानसून सत्र का आयोजन किया जाएगा. 17वीं विधानसभा का यह अंतिम सत्र हो सकता है, क्योंकि इस वर्ष सितंबर-अक्टूबर में ही विधानसभा में चुनाव होने हैं.
कई महत्वपूर्ण मुद्दों होगी पर चर्चा
5 दिवसीय मानसून सत्र के दौरान जनहित के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी. विधेयक पेश किए जाएंगे, गैर सरकारी संकल्प भी पेश होंगे. सत्ता और विपक्ष की तरफ से इस छोटे सत्र में ही एक दूसरे पर कई राजनीतिक वार पलटवार भी किए जा सकते हैं.
हंगामेदार होगा मानसून सत्र!
कुल मिलाकर देखें तो बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र जो 21 जुलाई से 25 जुलाई तक होगा, वह हंगामेदार होगा. इसके पूरे आसार नजर आ रहे हैं. विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले इस सत्र में विपक्ष कई मुद्दे पर रणनीति के तहत सरकार को सदन के अंदर घेरने का काम करेगी.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter