Bijapur Encounter: बीजापुर के गंगालूर इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह से ही मुठभेड़ चल रही है. मुठभेड़ के दौरान 2 DRG जवान घायल हो गए हैं. दोनों जवानों की हालत खतरे से बाहर हैं. वहीं ऑपरेशन अभी भी जारी है.
घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए रायपुर भेजा जा रहा है. वहीं अभियान में कई माओवादियों के घायल होने की सम्भावना है. अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter