Bilaspur: रतनपुर में बड़ा सड़क हादसा, रोड पर खड़े ट्रेलर से टकराई बस, 16 यात्री घायल

Bilaspur: बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे पर दर्री पारा के पास आज सुबह करीब 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ. बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराई. हादसे में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए.

ट्रेलर से टकराई बस, 16 यात्री घायल
हादसे में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 11 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं. घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 11 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है.

हादसे की जानकारी मिलते ही रतनपुर रतनपुर थाना प्रभारी भी तत्काल घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार और कम दृश्यता बताया जा रहा है.

Check Also

जगदलपुर के कपड़ा शोरूम की छत पर मिली युवती की लाश, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *