रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक, डंपर की टक्कर से भाई-बहन की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

रायबरेली। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन चल रही है।

यह पूरा मामला जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र का है। जहां अंकुश (25 वर्षीय) अपनी बहन सोनम (22 वर्षीय) के साथ शहर की ओर जा रहा था। तभी मुराई बाग चौराहे के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताले ले जाने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणों ने सड़क किया प्रदर्शन
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। जिसकी वजह से घंटो तक यातायात व्यवस्था बुरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को जैसे तैसे करके समझाया। पुलिस ने तुरंत डंपर चालक को अरेस्ट करके कस्टडी में ले लिया। सीओ डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

लखनऊ में कारोबारी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश नेपाल तक पहुंचने का दावा

Live-in Partner Death Case: लखनऊ की श्रद्धा दुबे इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं. सुर्खियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *