Breaking News

मौत का खौफनाक मंजरः ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी कार, 3 लोगों की उखड़ी सांसें, 1 लड़ रहा जिंदगी की जंग

बुलंदशहर. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां एक तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई. हादसे में 3 लोगों की जान चली गई है. वहीं घटना में 1 घायल हुआ है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि घटना सिकंदराबाद इलाके के औद्योगिक क्षेत्र में नेशनल हाइवे-34 पर उस घटी है. जहां सीमेंट के पोल लेकर जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पंचर होकर रुक गया. जिससे तेज रफ्तार कार आकर भिड़ गया. हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में 3 लोगों की जान चली गई. वहीं 1 गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया.

हादसे में कार चालक गांव पचगई थाना शिकारपुर निवासी सचिन (25), गांव अमरपुर थाना पहासू निवासी अमित (35), दादरी जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी दीनानाथ (45) की मौके पर मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया.

Check Also

1 August Rule Change: आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम, बैंकिंग से लेकर Tatkal Ticket तक जानें क्या-क्या हुए बदलाव

1 August Rule Change: आज यानी 1 अगस्त 2026 से देशभर में कई ऐसे नियम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *