CG News: कांकेर के अमाबेड़ा बांध मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, 32 यात्री हुए घायल

CG News: कांकेर जिले के आमाबेड़ा के नजदीक आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दुर्घटना में कुल 32 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए कांकेर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

अमाबेड़ा बांध मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी बस
जानकारी के अनुसार, यात्री बस बांदे से अंतागढ़ होते हुए जगदलपुर से होते हुए बैलाडीला जा रही थी. इसी दौरान आमाबेड़ा के पास बांध मोड़ पर बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई.

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
हादसे के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला. घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए आमाबेड़ा अस्पताल भेजा गया, जबकि 8 गंभीर घायलों को कांकेर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

जांच में जुटी पुलिस
गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया था. मकड़ी मोड़ के पास शराब से भरी एक स्कॉर्पियो और श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो की टक्कर में 20 लोग सवार थे, जिसमें 18 लोग घायल हो गए थे और 2 की मौत हो गई थी.

29 जनवरी को यह दूसरी बड़ी दुर्घटना है, जिसने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा हुआ है। वहीं, लगातार हो रही घटनाओं से जिले में दहशत का माहौल बना हुआ है.

Check Also

Kanker News: 9 माह की गर्भवती नवविवाहिता की मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने पति-सास पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

पखांजूर। छत्तीसगढ़ के पखांजूर थाना क्षेत्र के PV-39 इंद्रप्रस्थ गांव में 9 माह की गर्भवती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *