CG News: आज जशपुर दौरे पर जाएंगे CM साय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण समेत कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CG News: CM विष्णु देव साय आज अपने गृह जिले जशपुर के दौरे पर रहने वाले हैं, वे 11 बजे ग्राम बगीचा में नगर पंचायत के निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे. 11.30 बजे गौरव पथ भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे. 11.45 बजे बगीचा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे. जहां वे हेल्थ कैंप, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा का अवलोकन करेंगे.

इसके बाद 12.15 बजे मंगल भवन निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे. वहीं CM साय उज्ज्वला महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. 2 बजे फरसाबहार में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन करेंगे. अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज के वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे. शाम 5 बजे निज निवास ग्राम बगिया में रात्रि विश्राम करेंगे.

Check Also

CG Recruitment 2026: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से, 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *