CG News: सहायक जिला लोक अभियोजन के रिक्त पदों पर भर्ती की मांग, अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम शर्मा से की मुलाकात…

रायपुर. सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPPO) पद के विज्ञापन जारी करने को लेकर अभ्यर्थियों ने गृह मंत्री विजय शर्मा को ज्ञापन सौंपा है. अभ्यर्थियों ने बताया कि इन पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2021 में आयोजित की गई थी, लेकिन अब तक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है.

अभ्यर्थियों ने बताया कि सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर बताया कि वर्तमान में इन पदों की कुल 72 रिक्त हैं. साथ ही यह भी स्पष्ट हुआ है कि जिन अभियोजन अधिकारियों की सेवा अवधि 7 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है, उन्हें लोक अभियोजक और अपर लोक अभियोजक के पदों पर पदोन्नत किया गया है. इससे सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के पदों की संख्या में वृद्धि हुई है.

अभ्यर्थियों का कहना कि विगत चार वर्ष के बाद भी उक्त पदों पर कोई नियुक्ति नहीं हुई है. इसलिए हम छात्रों की प्रार्थना लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा से मिलने आए हैं. उनसे हमने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

Check Also

महासमुंद में आधार बायोमेट्रिक अपडेट के लिए विशेष अभियान, स्कूलों में लगेंगे शिविर

महासमुंद। जिले में यूडाईस 2025-26 के तहत विद्यार्थियों के आधार से जुड़े बायोमेट्रिक अपडेट को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *