CG News: कोरबा में बछिया को मारा फिर खा गए मांस, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

CG News: कोरबा जिले में गौ हत्या का मामला सामने आया है. आरोपियों ने बछिया को टंगिया से मार डाला, फिर मांस लेकर गए और बनाकर खा गए. स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पूछताछ की और आरोपी ने वीडियो में सारी बात कबूल ली है. इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपी राजेन्द्र खाण्डे और राजेंद्र गिरी दोनों को छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण एवं पशु के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है.

बछिया का मांस खाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
दरअसल, करतला थाना क्षेत्र के हाईस्कूल के सामने 2 युवक मवेशी बछिया को खिंचते हुए ले गए. उसके पास टंगिया नुमा धारदार हथियार भी था. आरोपियों ने कन्या आश्रम के पास मवेशी को टंगिया से काट डाला और घर ले जाकर बनाकर खा गए. स्थानीय लोगों को जब इसकी जानकारी मिली, तब आरोपी को पकड़ा गया और पूछा गया. ऑन कैमरे आरोपी से पूछा गया, जिसमें उसने मवेशी को मारने और काटकर खा जाने की बात को कबूल किया है. फिर सूचना मिलते ही मौके पर करतला पुलिस पहुंची और दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Check Also

जगदलपुर के कपड़ा शोरूम की छत पर मिली युवती की लाश, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *