CG News: रायपुर में मांस-मछली बैन! आज शहर में बंद रहेंगी दुकानें, महापौर ने दिए निर्देश

Raipur: राजधानी रायपुर में आज महावीर जयंती पर मांस और मटन की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. शहर में मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी. इसे लेकर महापौर मीनल चौबे ने आदेश जारी किया था.

मांस-मटन की दुकानें, बूचड़खाने खाने रहेंगे बंद
आदेश के मुताबिक महावीर जयंती के दिन नगर निगम क्षेत्र के सभी बूचड़खाने और मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी. यह फैसला छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देशों के तहत लिया गया है. स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी जोन अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चि कराने के आदेश दिए हैं.

नगर निगम करेगा निगरानी
आदेश का सही तरीके से पालन हो इसके लिए नगर निगम की टीम पूरे शहर में निगरानी करेगी. जोनल स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं भी मांस की बिक्री न हो.

आदेश नहीं माना तो लाइसेंस हो सकता है रद्द
नगर प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि यदि इस दिन कोई भी होटल, ढाबा या रेस्तरां मांस या मटन बेचते हुए पाया जाता है, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई. प्रशासन ने एक चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि जो लोग इस आदेश का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. जिसमें जुर्माना भी शामिल है.

इसके अलावा, उनके लाइसेंस भी रद्द किए जा सकते हैं. साथ ही अन्य विभिन्न कानूनी कदम भी उठाए जा सकते हैं. नगर निगम ने दुकानदारों, व्यापारियों और होटल व रेस्तरां संचालकों से इस आदेश का पालन करने की अपील की है.

Check Also

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक हादसों पर बड़ा सवाल, 3 साल में 296 मजदूरों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहे औद्योगिक विकास के बीच मजदूरों की सुरक्षा एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *