CG News: अब छत पर मोबाइल टॉवर और होर्डिंग्स लगाने वालों को भी देना होगा टैक्स, पढ़ें पूरी खबर

CG News: रायपुरवासियों के लिए जरूरी खबर है. महापौर मीनल चौबे ने रायपुर नगर निगम में संपत्तिकर वसूली को लेकर राजस्व वसूली के कई अहम निर्देश दिए. घर की छत पर मोबाइल टावर और होर्डिंग लगवाने वालों से टैक्स वसूलने को लेकर जारी किया गया.

अब छत पर मोबाइल टॉवर और होर्डिंग्स लगाने वालों को भी देना होगा टैक्स
घरों की छत पर मोबाइल टावर और होर्डिंग लगवाने वालों से भी टैक्स लेने का फैसला लिया गया है. यह टैक्स कितना और कब से लिया जाएगा इसका प्रस्ताव राजस्व अफसर तय करेंगे. यह तय है कि इन सभी लोगों को कमर्शियल भवन के अनुसार ही टैक्स देना होगा.

महापौर मीनल चौबे ने निगम मुख्यालय में अपने दफ्तर में अफसरों से कहा कि जो मकान सील हैं और उनका संपत्ति कर नहीं मिला है तो ऐसे बकायादारों पर भी सख्ती कर संपत्ति कर की वसूली करें. बड़े बकायादारों से हर हाल में टैक्स की वसूली की जाए. इसमें किसी भी तरह की रियायत नहीं दी जाए. बकायादारों के भवनों को सील करने का सिलसिला लगातार जारी रहे. शहर में जो खाली प्लॉट हैं उनसे भी हर हाल में टैक्स लेना है. नियमानुसार इन सभी का टैक्स निर्धारित किया जाए. टैक्स अदा करने के लिए तुरंत डिमांड नोट जारी किया जाए.

Check Also

‘बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और जनजातीय विरासत का भव्य रूप दिखा…’, बस्तर पंडुम के सफल आयोजन पर पीएम मोदी ने दी बधाई

CG News: बीते कई सालों से जिस बस्तर को लंबे समय तक माओवाद, हिंसा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *