CG News: सुशासन तिहार में युवक ने मांगा हेलीकॉप्टर, बोला- आवेदन देते-देते चप्पल घिस गई, अब सड़क नहीं तो ये दे दो

CG News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है. जहां सुशासन तिहार शिविर में एक युवक ने प्रशासन से सीधे हेलीकॉप्टर की मांग कर डाली. युवक का कहना है कि लंबे समय से शिकायत करने के बाद भी जब उनके गांव की सड़क नहीं बनी, तो थक-हारकर उसने प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए यह रास्ता चुना.

सुशासन तिहार में युवक ने मांगा हेलीकॉप्टर
ये पूरा मामला साजा विधानसभा के गाड़ाडीह गांव का है, जहां सरकार की तरफ से सुशासन तिहार शिविर लगाया गया था. कैंप में गांव के रहने वाले राजकुमार ने PWD को आवेदन सौंपा. राजकुमार ने आवेदन में लिखा की गाड़ाडीह से नवकेशा हाई स्कूल जाने का रास्ता बेहद खराब है. कई बार गुहार लगाने के बाद भी सड़क नहीं बनी. बारिश का मौसम आने वाला है, ऐसे में जब तक सड़क नहीं बन जाती है, तब तक के लिए हेलीकॉप्टर या हवाई जहाज दे दिया जाए, ताकि वे कीचड़ और पानी से बच सकें.

आवेदन देते-देते चप्पल घिस गई – युवक
राजकुमार ने बताया कि हम कई सालों से इस सड़क को बनवाने की मांग कर रहे हैं. दर्जनों बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट चुके हैं. अफसरों को आवेदन देते-देते हमारी चप्पलें घिस गईं, लेकिन सड़क जस की तस है. जब सरकार सड़क नहीं बना पार रही है, तो हमें हेलीकॉप्टर ही दे दे, ताकि हमारी आने-जाने की टेंशन खत्म हो जाए.

ग्रामीण भी हैं परेशान
गांव वालों का कहना है कि इसी खराब रास्ते से होकर छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं और ग्रामीण रोज अपने काम पर निकलते हैं. बारिश के दिनों में यह रास्ता पूरा तालाब बन जाता है और हर तरफ कीचड़ ही कीचड़ होता है. बारिश सिर पर है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक सड़क सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है.

Check Also

CG News: राशन में लापरवाही पर CM साय सख्त! शिकायत मिलते ही कलेक्टर को फोन, पात्र परिवारों को तत्काल राशन देने के निर्देश

CG News: छत्तीसगढ़ में राशन वितरण में लापरवाही पर सीएम विष्‍णु देव साय ने सख्‍त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *