Breaking News

CBI का बड़ा एक्शन: पार्सल बुकिंग के लिए घूस मांग रहे रेलवे के दो अधिकारी गिरफ्तार, 90 हजार का किया था डिमांड

मोतिहारी। रक्सौल स्टेशन पर सीबीआइ ने रेड किया है। इस रेड में रक्सौल जंक्शन के वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद एवं पार्सल बुकिंग क्लर्क वीरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। सीबीआई की इस कार्रवाई से रक्सौल स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

90 हजार का किया था डिमांड
बताया जाता है कि पार्सल बुकिंग में हेरफेर करने के लिए वाणिज्य अधीक्षक ने 90 हजार रुपया की डिमांड किया था। उस पैसे में से 20 हजार रुपया पार्सल बुकिंग क्लर्क वीरेश कुमार के ले रहा था। उसी दौरान पहले से जाल बिछाई सीबीआई की टीम ने वीरेश को गिरफ़्तार कर लिया है।

पूछताछ में वीरेश ने बताया कि, ये पैसा वाणिज्य अधीक्षक के कहने से ले रहा था। उस दौरान वाणिज्य अधीक्षक समस्तीपुर में गए थे। सीबीआई की टीम ने समस्तीपुर से वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई के टीम में 7 अधिकारी शामिल जिसमे महिला डीएसपी भी शामिल है।

चाइनीज सिगरेट बुकिंग में सामने आया था नाम
बता दे छहः माह पूर्व इन्ही लोगो ने कॉस्मेटिक समान के नाम पर चाइनीज सिगरेट की बुकिंग किया था । जिसे रक्सौल कस्टम ने कड़ी मश्क्कत के बाद चाइनीज सिगरेट को जप्त किया था। लेकिन पार्सल के अधिकारियों पर करवाई कुछ नही हुआ था।

Check Also

Indore Tree Fall: डिप्टी कलेक्टर की मां पर काल बनकर गिरा 70 साल पुराना पेड़, कार में दबकर मौत

Indore News: इंदौर के DRP लाइन चौराहे के पास सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *