Breaking News

CG Trains: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में 12 मेमू-पैसेंजर ट्रेनें बहाल, मिलेगी राहत

CG Memu Trains: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. पिछले दिनों में रद्द हुई 12 ट्रेनों को फिर से बहाल कर दिया गया है. ऐसे में यात्रियों को आने-जाने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ के यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. ऐसे में अब यह ट्रेनें चलने से सबसे ज्यादा आसानी इन जिले के यात्रियों को होगी.

ये 12 ट्रेनें हुई बहाल

  • गाड़ी संख्या 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू,
  • गाड़ी संख्या 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू,
  • गाड़ी संख्या 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू,
  • गाड़ी संख्या 68735 रायगढ़ – बिलासपुर मेमू,
  • गाड़ी संख्या 68745 गेवरारोड-रायपुर मेमू,
  • गाड़ी संख्या 68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू,
  • गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर,
  • गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर,
  • गाड़ी संख्या 68733 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू,
  • गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू,
  • गाड़ी संख्या 68731 कोरबा-बिलासपुर मेमू,
  • गाड़ी संख्या 68732 बिलासपुर-कोरबा मेमू.

पटना-चर्लपल्ली एक्सप्रेस भी हुई बहाल
पटना-चर्लपल्ली एक्सप्रेस ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया था. लेकिन अब यह ट्रेन भी फिर से संचालित हो गई है. पहले इसे 15-15 फेरों में चलाया जा रहा था. लेकिन अब इस ट्रेन को अपने पुराने निर्धारित समय से चलाया जाएगा.

समय से चलेगी ये ट्रेनें
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर यह है कि अब सभी ट्रेनें तय समय से चलेगी. गर्मी के सीजन में ट्रेनों को निरस्त होने की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. लेकिन ट्रेनों को फिर से बहाल कर दिया गया है.

यात्रियों को मिलेगी राहत
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को इन 12 ट्रेनों के निरस्त होने से नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. लेकिन अब ट्रेनों का फिर से संचालन होने से यात्री आसानी से अपनी यात्रा जारी रख सकेंगे.

Check Also

भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग, जान बचाने खिड़कियों और पाइप से उतरे कर्मचारी, 7 घायल

भिलाई स्टील प्लांट के पावर प्लांट-2 में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *