कनाडा पुलिस ने जारी की गैंगस्टर की सूची, कई निकले पंजाबी

चंडीगढ़। कनाडा पुलिस की ओर से चौकने वाली खबर सामने आई है, जिसके बाद पंजाब शर्मिंदगी महसूस कर रहा है। कनाडा पुलिस ने गैंग वार को अंजाम देंने वाले 11 लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। पुलिस ने आम जनता को उनसे दूर रहने को कहा है। इन 11 लोगों में से 9 पंजाबी मूल के हैं।

ब्रिटिश कोलंबिया पुलिस की जानकारी के अनुसार वे प्रांत में कई हत्याओं और गोलीबारी की घटनाओं से जुड़े थे। कंबाइंड फोरीज स्पेशल एनफोर्समेंट यूनिट के असिस्टेंट कमांडर मैनी मान ने कहा कि इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि कोई प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर उन्हें हिंसा का निशाना बनाएगा। इन 9 पंजाबियों ने कई हत्याओं की और गैंगवार की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने जारी किया पोस्टर जारी कर आम जनता के सामने इन्हें भेजा है और लोगों को उनके चेहरे और नाम से उन्हें पहचानने की समझाइश दी है।

लोगों को यह भी बोला गया है की इस तरह के व्यक्तियों के मिलने पर पुलिस को सूचना दें और इनसे दूर रहे। यह है नाम पुलिस द्वारा जारी पोस्टर में रविंदर शर्मा, (35), बरिंदर धालीवाल (39), एंटी सेंट पियरे (40), शकियल बसरा (28), अमरप्रीत सामरा (28), जगदीप चीमा (30), गुरप्रीत धालीवाल (35), रिचर्ड जोसेफ व्हिटलॉक (40), समरूप गिल (29), सुपदिश गिल (28) और सुखदीप पंसल (33) के नाम शामिल हैं।

Check Also

नीट पेपर लीक मामले पर राघव चड्डा ने तोड़ी चुप्‍पी, संसद में बताई अब तक चुप रहने की वजह

Raghav Chaddha: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगभग 40 दिनों तक प्रदर्शन चला, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *