Breaking News

चैतन्य बघेल जेल भेजे गए 14 दिनों के लिए

रायपुर। शराब घोटाले में गिरफ्तार चैतन्य बघेल को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आज से 4 अगस्त तक रायपुर सेंट्र्ल जेल में बंद रहेंगे। दरअसल ईडी की टीम ने शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को उनके निवास भिलाई से 18 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। ईडी की टीम चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर रायपुर कोर्ट में पेश किया था।

कोर्ट से पांच दिनों की रिमांड मिलने के बाद ईडी की टीम चैतन्य बघेल को लेकर ईडी के दफ्तर पहुंची थी। पांच दिनों तक हुई पूछताछ के बाद रिमांड खतम होने पर आज दोबारा से चैतन्य बघेल को रायपुर विशेष कोर्ट में पेश किया गया था। जज ने फैसला सुनाते हुये 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Check Also

चिटफंड घोटाले के पीड़ितों को राहत: निवेशकों की सूची तैयार, जल्द लौटेगा पैसा

चिटफंड कंपनी में निवेश कर ठगी का शिकार हुए निवेशकों के लिए राहत भरी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *