पीएम सूर्य घर योजना के जरिए सरकार लोगों को मुफ्त बिजली देने का दावा कर रही है। हकीकत यह है कि मुफ्त बिजली के नाम पर पॉवर कंपनी उन्हें ही चूना लगा रही है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में सब्सिडी की घोषणा के बाद उन घरों के सौर पैनल से उत्पादित बिजली को सीधे ग्रिड से जोड़ा जा रहा है। इससे होने वाले नफा नुकसान के बारे में आम लोग अब तक नहीं जान पाए ऐसे में कैसे लगवाए भ्रम में हैं।
सवाल यह है कि अगर आम उपभोक्ता जो 200 यूनिट तक बिजली की खपत करता है और उसके घर पर 3 किलो वॉट का सौर पैनल लगा है जिसमें 300 यूनिट बिजली उत्पादन हो रहा है। उसका 100 यूनिट बिजली पॉवर कंपनी ग्रिड से सीधे ले रही है। 100 यूनिट बिजली का दर 2.60 रुपए की दर से उपभोक्ता को भुगतान करेगी। वह भी वित्तीय वर्ष के अंत में।
यह बता दें की पॉवर कंपनी बिजली उपभोक्ताओं को 5 स्लैब में बिजली का दर वसूलती है। 1 से 100 यूनिट तक 4.10 रुपए, 100 से 200 यूनिट तक 4.20 रुपए, 200 से 300 यूनिट तक 4.80 रुपए, 300 से 400 तक 6.00 रुपए और 500 से अधिक पर 6.20 रुपए की दर से वसूली करती है। यहां जब उपभोक्ता अपना पैसा लगाकर सौर पैनल लगा रहा है तक उसे पॉवर कंपनी मात्र 2.60 रुपए दे रही जो आधे से कम है।

दलाली में उतरी पॉवर कंपनी
जब पॉवर कंपनी अपने ग्रिड से अन्य राज्यों को बिजली बेचती है तो 6 रुपए यूनिट की दर से वसूलती है। सौर ऊर्जा से ऊर्जा दाता बनने वाले ग्राहक से धंधा का कम राशि देकर पॉवर कंपनी दलाली में उतर आई है। जिस दर पर उपभोक्ता से बिजली बिल लिया जाता है उसी दर से सौर पैनल से उत्पादित अधिक बिजली की कीमत दे तो उपभोक्ता को भी फायदा होगा और लोग अपने घर लगवाने आगे आएंगे। प्रदेश में चालू वर्ष में 60 हजार का लक्ष्य रखा गया था, वह 1 प्रतिशत भी पूरा नहीं होने के पीछे यही कारण है।
दो साल में कछुआ चाल
प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने हॉफ बिजली बिल से आगे बढ़ते हुए मुफ्त बिजली की ओर ले जाने के बड़े सपने दिखाए जा रहे हैं। योजना के तहत प्रदेश में पिछले दो साल में केवल 5976 लोगों ने अपने घरों में योजना के तहत सौर पैनल लगवाए हैं। योजना के तहत लोगों की दिलचस्पी न होने पर राज्य और केंद्र सरकार ने सब्सिडी देना शुरू किया। इस साल जून माह में योजना के तहत 3500 लोगों ने अपने घरों पर लगवाया था। सब्सिडी की घोषणा के बाद मात्र 618 लोगों ने अपने घरों पर सौर पैनल लगवाए हैं। इनमें से 5358 लोगों को सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि उन्होंने सब्सिडी की घोषणा के पहले लगवाए थे।
पॉवर कंपनी इसका भी जवाब दे
विद्युत मंडल के कर्मचारी जिन्हें हर माह 50 प्रतिशत बिजली मुफ्त मिलती है, उन्हें 3 माह में सौर पैनल लगवाने का फरमान जारी किया गया था। अब तक 1 माह बीत गए लेकिन कितने ले लगवाया कोई आंकड़ा जारी नहीं किया गया। आखिर उनके कर्मचारी क्यों नहीं लगाना चाहते हैं, इसका जवाब पॉवर कंपनी देगी।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter